ट्रक बाइक सवार को रौंदते हुए खाई में घुसा
बछरावां (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में मंगलवार को बेकाबू ट्रक बाइक सवार अधेड़ को रौंदते हुए खाई में जाकर पलट गया। ट्रक के साथ बाइक सवार भी घसीटता हुआ चला गया। करीब एक घंटे तक शव ट्रक के नीचे दबा रहा। जेसीवी की मदद से ट्रक को बाहर किया गया, तब शव बाहर निकाला गया। इस दौरान करीब आधे घंटे बांदा-बहराइच मार्ग जाम रहा।
राजाखेड़ा पूरहिया थाना निगोहा गांव निवासी शिवलाल (55) अपनी बहन के घर से बाइक से लौट रहा था। बछरावां थाना क्षेत्र के गुरुबख्शखेड़ा गांव के पास बछरावां से शिवगढ़ की की ओर जा रहा गिट्टी लदे ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। फिर रौंदते हुए सड़क किनारे खाई में घुस गया। ट्रक के साथ अधेड़ भी घिसटता हुआ चला गया। राहगीरों की सूचना पर बछरावां पुलिस मौके पर पहुंची। ट्रक में फंसे अधेड़ को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। फिर जेसीबी की मदद से ट्रक को बाहर किया गया, तब जाकर एक घंटे बाद शव निकल सका। शव क्षत-विक्षत हो गया। इसके चलते काफ ी देर तक पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा है। इस दौरान बांदा-बहराइच राजमार्ग पर जाम लग रहा। थाना अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि ट्रक ड्राइवर मौके से फ रार हो गया। मृतक के परिवारीजनों को सूचना दे दी गई है। पति की मौत की जानकारी होने पर पत्नी जदुराई, बहन कैलाशा, पुत्र राजकुमार, नवल कुमार का रो-रो कर हाल बेहाल है।