फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवविवाहिता को जहरीला पदार्थ खिलाकर मौत के घाट उतारा

विज्ञापन
विज्ञापन
नवविवाहिता को जहरीला पदार्थ खिलाकर मारने का आरोप
विज्ञापन

महराजगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में एक विवाहिता की दहेज की खातिर जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या कर दी गई। तीन महीने पहले उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। पिता की तहरीर पर पुलिस पति समेत चार के खिलाफ केस दर्ज कर नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के नया पुरवा निवासी रियाज अहमद ने अपनी पुत्री परवीन बानो (22) वर्ष की शादी 20 मई को अब्दुल मजीद निवासी कस्बा महराजगंज के साथ की थी। पिता का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन दहेज के लिए बेटी को आए दिन प्रताड़ित किया करते थे। कई बार तो उसके साथ मारपीट की गई।पिता का आरोप है कि बुधवार रात धोखे से बेटी को पति ने जहरीला पदार्थ खिलाकर मार डाला। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर पति अब्दुल मजीद, देवर अब्दुल सजीत, हसीना तथा चीना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल आरके सिंह का कहना है कि मामले की रिपोर्ट लिखकर जांच की जा रही है। सभी नामजदों को जल्दी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें