एनसीसी में प्रवेश के लिए छात्रों ने दिखाया दमखम
रायबरेली। फिरोज गांधी कॉलेज और महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में गुरुवार को एनसीसी में प्रवेश के लिए छात्रों ने दमखम दिखाया। फिरोज गांधी कॉलेज के छात्रों ने एनसीसी में प्रवेश के लिए पुलिस लाइंस ग्राउंड पर शारीरिक एवं लिखित परीक्षा दी। शारीरिक परीक्षा के तहत दौड़ एवं स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। बाद में लिखित परीक्षा दी गई। कॉलेज के एनसीसी प्रभारी लेफ्टिनल डॉ. राजेश वर्मा, सूबेदार मेजर मदन गोपाल, सूबेदार प्रेम सिंह, सूबेदार अनिल कुमार, नवाश खालक्स, हलवदार कुलवीर, मनप्रीत, मनोहर एवं बीएचएम शोभनाथ आदि मौैजूद रहे। महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के छात्रों ने एनसीसी में प्रवेश के लिए दमखम दिखाया। कॉलेज के एनसीसी अफसर यादुवेंद्र वाजपेयी ने बताया कि जूनियर डिवीजन का चयन हुआ। इसमें कक्षा नौ के छात्रों को शामिल किया गया। सीनियर डिवीजन में कक्षा 11 में पढ़ने वाले छात्रों को शामिल किया गया। उन्होंने बताया कि दोनों कक्षाओं के छात्रों की शारीरिक दक्षता परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद लिखित परीक्षा लेकर चयन किया गया। उन्होंने बताया कि जूनियर डिवीजन में 52 कैडेट और सीनियर डिवीजन में 40 कैडेटों का चयन किया गया।