फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: सात शिक्षकों की बेटियों को दिए 51-51 हजार रुपये

Mon, 11 May 2026 01:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। टीचर्स सेल्फ केयर टीम (टीएससीटी) ने रविवार को वैदिक इंटर कॉलेज में कन्यादान योजना के तहत चेक वितरण समारोह आयोजित किया। इसमें जिले के सात अध्यापकों की बेटियों को 51-51 हजार रुपये का चेक वितरित किया गया। मुख्य अतिथि प्रांतीय संगठन मंत्री अंकित शुक्ला एवं प्रांतीय सचिव बबीता वर्मा ने चेक दिए।
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि एवं प्रांतीय आईटी सेल प्रभारी विश्वनाथ प्रसाद, सुनीति सिंह और आशीष बाजपेयी ने टीएससीटी की योजनाओं के बारे में बताया। जिला संयोजक अनुराग मिश्र एवं मंडल प्रवक्ता अवध किशोर ने बताया कि टीएससीटी ने अब तक 560 कन्याओं के विवाह में लगभग तीन करोड़ रुपये दिए हैं। जिला प्रवक्ता अखिलेश चौरसिया एवं जिला मीडिया प्रभारी शशांक त्रिवेदी ने बताया कि टीएससीटी ने अब तक 576 दिवंगत परिवारों को भी 254 करोड़ रुपये की मदद पहुंचाई है।

जिला सह संयोजक हनी गुलाटी एवं संगीता अग्रहरि ने बताया कि कन्यादान योजना के अंतर्गत अब तक रायबरेली के 13 शिक्षकों की बेटियों को लगभग सात लाख रुपये दिए जा चुके हैं। जिला सलाहकार धीरज श्रीवास्तव एवं जिला सह संयोजक अमित कुमार सिंह व मयंक शुक्ला ने बताया कि जल्दी ही टीएससीटी अपने सदस्यों को हेल्थ इंश्योरेंस, कम इंटरेस्ट पर होम लोन एवं एजुकेशन लोन की सुविधा दिलाने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें