फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: वाराणसी स्पेशल पांच घंटे देर से पहुंची

Mon, 11 May 2026 01:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों ने रविवार को काफी इंतजार कराया। दिल्ली-वाराणसी स्पेशल और लखनऊ-प्रयागराज पैसेंजर पांच घंटे विलंब से पहुंची। भटिंडा-वाराणसी स्पेशल दो घंटे देर से आई।
विज्ञापन


सहारनपुर-प्रयागराज नौचंदी एक्सप्रेस ने पौने दो घंटे, अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल ने एक घंटे, बनारस-नई दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस व लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस ने पौन घंटे और हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल व बनारस-देहरादून जनता मेल ने आधे घंटे इंतजार कराया। दूसरी तरफ कानपुर में गंगा पुल पर चल रहे ट्रैक मरम्मत कार्य से दो जोड़ी पैसेंजर ट्रेनें और एक जोड़ी इंटरसिटी एक्सप्रेस निरस्त रही।

चंडीगढ़-प्रयागराज ऊंचाहार एक्सप्रेस और आनंद विहार-पुरी नीलांचल एक्सप्रेस रूट डायवर्जन की वजह से दूसरे रास्तों से चलाई गई। इससे ये सभी ट्रेनें नहीं आईं। यातायात निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि विलंब से आने वाली सभी ट्रेनें पहले से लेट थीं। कई ट्रेनों का संचालन कानपुर में चल रहे काम की वजह से बिगड़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें