फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली संकट से जूझी 50 हजार आबादी

Fri, 11 Sep 2015 11:47 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत आपूर्ति व्यवस्था की बदहाली का खामियाजा शुक्रवार को शहर, कस्बा और गांव की करीब 50 आबादी को भुगतना पड़ा। रतापुर के पास तार टूटने से दो दर्जन मोहल्लों और डलमऊ के 20 गांवों की बिजली सप्लाई पांच घंटे ठप रही।
विज्ञापन


इससे करीब 30 हजार उपभोक्ता परेशान हुए। उधर खीरों फीडर में फॉल्ट के चलते 50 गांवों के 20 हजार घरों की गुरुवार से बाधित आपूर्ति शुक्रवार को है।

शहर में रतापुर के पास शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे इंदिरानगर फीडर का तार टूट गया। इसी फीडर से इंदिरा नगर और डलमऊ ब्लॉक के कठगर विद्युत उपकेंद्र को बिजली सप्लाई की जाती है।

आपूर्ति ठप होने से शहर के 15 हजार और डलमऊ क्षेत्र के 15 हजार उपभोक्ताओं को पांच घंटे तक परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं त्रिपुला ट्रांसमिशन से ही निकले खीरों फीडर में गुरुवार रात अचानक फॉल्ट आ गई।
विज्ञापन


इससे खीरों और सेमरी बिजली घर की आपूर्ति ठप हो गई। इन दोनों उपकेंद्रों से खीरों ब्लॉक क्षेत्र के करीब 50 गांवों को बिजली मुहैया कराई जाती है। इन गांवों के करीब 20 हजार उपभोक्ताओं को बिजली संकट झेलना पड़ रहा है।
विज्ञापन


उधर, विद्युत वितरण खंड प्रथम के एक्सईएन अशोक कुमार ने बताया कि रतापुर के पास तार टूटा था जिसे जोड़ कर आपूर्ति बहाल कर दी गई है।

वहीं खंड द्वितीय के एक्सईएन विवेक खन्ना ने खीरों फीडर की फॉल्ट ठीक होने की बात कही लेकिन शुक्रवार रात तक इलाके की बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें