फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में 2000 की जांच, दमा कैंसर टीबी व किडनी के मिले 50 रोगी

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। कोरोना के खतरे को देखते हुए शनिवार से शहर के गंभीर बीमारियों से ग्रसित लोगों को खंगालने का काम शुरू हो गया है। डीएम के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की एक-एक टीम शहर के 34 मोहल्लों में घर-घर पहुंचकर लोगों की सेहत जांचने में जुट गई हैं।
विज्ञापन

शनिवार को पहले दिन करीब 2000 लोगों की जांच की जिनमें करीब 50 लोग शुगर, दमा, कैंसर, टीबी व किडनी आदि बीमारियों से ग्रसित मिले। टीमों ने लोगों को जागरूक किया कि वे घर से ज्यादा बाहर न निकलें। जरूरत पड़ने पर मास्क लगाकर ही घर से बाहर जाएं। गंभीर बीमारियों से ग्रसित लोगों में कोरोना का खतरा ज्यादा है।
जिले में कोरोना का खतरा बढ़ता जा रहा है। शहर की करीब ढाई लाख आबादी में गंभीर रोगों से ग्रसित लोगों को चिह्नित करने का काम शुरू किया गया है। जिले में अब तक कोरोना से तीन मौतें हुई हैं। तीनों लोग कोरोना संक्रमित होने से पहले गंभीर बीमारियों से ग्रसित थे। कोरोना के संपर्क में आने से खतरा काफी बढ़ जाता है।
विज्ञापन

गंभीर बीमारियों से ग्रसित लोगों को खतरे से बचाने के लिए स्क्रीनिंग और चिह्नित करने का काम शनिवार से शुरू कराया गया है। शनिवार को पहले दिन स्वास्थ्य विभाग की 34 टीमों ने सभी 34 वार्डों में अभियान शुरू किया। शहर के आजाद नगर और कल्लू का पुरवा, इंदिरा नगर, राना नगर, अयोध्यापुरी, फिरोजगांधी नगर, सत्य नगर सहित सभी मोहल्ले में चेकिंग अभियान चलाया।
एक-एक करके करीब 2000 हजार लोगों की सेहत जांची गई। इनमें करीब 50 लोग गंभीर बीमारियों से ग्रसित मिले। सभी लोगों को कोरोना से बचने के टिप्स भी दिए गए। टीम में शिक्षकों के अलावा एएनएम, आगनबाड़ी कार्यकर्ता व आशा बहुओं को लगाया गया है।
गंभीर रूप से बीमार मरीजों को शहर में चिह्नित करने के लिए शुरू हुए अभियान में शनिवार को टीमों ने बच्चों को हाथ साफ रखने की सलाह दी। कई जगह बच्चों के हाथों को सैनिटाइज भी कराया। बच्चों को हाथ साफ रखने से होने वाले लाभों के बारे में भी बताया। आशा बहुओं ने गर्भवती महिलाओं से भी बात की और उन्हें इन दिनों में खास एहतियात बरतने की सलाह भी दी। घर से ज्यादा बाहर न जाने की भी सलाह दी। बुजुर्गों को भी घर से बाहर न जाने की सलाह दी गई।
राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के जिला समन्वयक विनय पांडेय ने बताया कि डीएम के निर्देशन में शहर के 34 मोहल्लों में गंभीर रूप से बीमार लोगों को चिह्नित करने का काम शनिवार से शुरू हो गया है। पहले दिन शहर के सभी 34 वार्डों में एक-एक टीम ने पहुंचकर करीब 2000 लोगों की जांच की। गंभीर रोगों से ग्रसित करीब 50 लोग मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें