फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं की समस्या सुनेंगे 50 विषय विशेषज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने ऑनलाइन पठन-पाठन में आ रही दिक्कतों और छात्र-छात्राओं की जिज्ञासा का समाधान करने के लिए 50 विषय विशेषज्ञों की सूची जारी की है। जिसके साथ उनके मोबाइल नंबर भी दिए गए हैं।
विज्ञापन

अब छात्र, छात्राएं संबंधित शिक्षक से बात करके अपनी समस्याओं का समाधान करा सकता है। जिले के 333 माध्यमिक स्कूलों में नौ से 12 तक की कक्षाओं में लगभग 76 हजार छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं।
माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा 9 से 12 का ऑनलाइन शिक्षण कार्य 20 मई से शुरू किया गया था, जिससे अब तक 37 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं जुड़ चुके हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. चंद्रशेखर मालवीय ने ऑनलाइन अध्ययन के दौरान छात्र-छात्राओं को आने वाली कठिनाइयों के निराकरण के लिए विषयवार दक्ष शिक्षकों की मोबाइल नंबर सहित सूची जारी की है।
विज्ञापन

इसमें कक्षा 9-10 के लिए 20 और कक्षा 11-12 के लिए 30 विषय विशेषज्ञ शिक्षकों के नाम शामिल हैं। डीआईओएस ने कहा है कि छात्र-छात्राएं अपने विषय से संबंधित जिज्ञासा का समाधान पाने के लिए सूची में शामिल शिक्षकों से शाम 4 से 5 बजे तक बात कर सकते हैं। उन्होंने सूची में शामिल शिक्षकों से भी कहा है कि वे अपना मोबाइल ऑन रखेंगे और छात्र-छात्राओं की समस्याओं का विवरण अपनी डायरी में अंकित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें