फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

492 गांवों में बनेंगे 41 हजार प्रसाधन, 25 करोड़ रिलीज

विज्ञापन
विज्ञापन
लीड :
विज्ञापन

25 करोड़ से 492 गांवों में बनेंगे 41 हजार प्रसाधन
सबहेड : धन मिला, सभी एडीओ को लाभार्थियों के खातों में धनराशि भेजने के आदेश
19702 लाभार्थियों को प्रथम और 22094 को दूसरी किस्त जारी की गई
माई सिटी रिपोर्टर
रायबरेली। स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले की 492 ग्राम पंचायतों में 41796 प्रसाधनों का निर्माण होगा। शासन से बजट मिलने के बाद 25.07 करोड़ रुपये की धनराशि ब्लॉकों को रिलीज कर दी गई है। सभी ब्लॉकों के एडीओ को लाभार्थियों के खातों में आरटीजीएस के माध्यम से भेजकर सूचना देने के आदेश दिए गए हैं। जिले में 19702 लाभार्थियों को प्रथम व 22094 को दूसरी किस्त जारी की गई। साथ ही एडीओ को तत्काल प्रसाधनों के निर्माण का काम पूरा कराकर रिपोर्ट ऑनलाइन भी कराने के आदेश दिए गए हैं।
केंद्र सरकार शत प्रतिशत घरों में प्रसाधनों की व्यवस्था करके गांवों को ओडीएफ घोषित करने का प्रयास कर रही है। पूरे जिले को ओडीएफ घोषित कर दिया गया है, लेकिन दोबारा सर्वे के बाद डेढ़ लाख से अधिक नए लाभार्थी निकलकर आए हैं। इन लाभार्थियों को भी प्रसाधन का लाभ दिलाए जाने का प्रयास किया जा रहा है। शासन से बजट मिलने के बाद 19702 नए प्रसाधनों के निर्माण और 22094 निर्माणाधीन प्रसाधनों के काम को पूरा कराने के लिए छह-छह हजार रुपये की किस्त जारी की गई है।
विज्ञापन

डीपीआरओ उपेंद्रराज सिंह ने पूरबनायन, अटावां, दिलावरपुर, घाटमपुर, रोखा, टेकारी हसन, थौरी, सरावां, बिरनावां, टेकारी दांदू, शोरा, कंडौरा, पड़ेरा, स्योठी, रायपुर, सोतवाखेड़ा, रासीगांव, तिवारीपुर, धूता, सुदामापुर, धर्मदासपुर, कजियाना, बेनीकामा रामगढ़ अकिरिया, डीघा, झरहा, साईं, धमधमा, बेहीखोर, धर्मापुर कैली, बेवन, बारा, जगतपुर, गढ़ा, कुकहा सहित 492 गांवों के लाभार्थियों में प्रसाधनों के निर्माण के लिए धन देकर समय से प्रसाधनों के निर्माण का काम पूरा कराने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

वर्जन :
स्वच्छ भारत मिशन के तहत धनराशि मिलने के बाद जिले की 492 ग्राम पंचायतों में 41796 प्रसाधनों के निर्माण के लिए छह-छह हजार रुपये की किस्त भेजी गई है। पहली किस्त का उपभोग करने के बाद दूसरी किस्त दी जाएगी। सभी एडीओ को 15 दिन में प्रसाधनों का काम पूरा कराने के आदेश दिए गए हैं।- उपेंद्रराज सिंह, जिला पंचायतराज अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें