फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आने से एक और युवक की जान गई

विज्ञापन
हरचंदपुर थाना क्षेत्र में करंट से युवक की मौत के बाद हंगामा करते ग्रामीण। - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
रायबरेली। पावर कॉर्पोरेशन की लापरवाही से मंगलवार को ढीले तारों के संपर्क में आने से युवक की मौत हो गई है। वह अपने बच्चों को मदरसा विद्यालय छोड़ कर वापस लौट रहा था। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने हंगामा किया। सूचना पर एसडीएम और थानेदार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। किसी तरह ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

कठवारा गांव के शमशेर अहमद (38) अपनी बच्चियों इकरा और जिकरा को लेकर मदरसा स्कूल छोड़ने गया था। उन्हें छोड़ने के बाद वह खेत की मेड़ से वापस लौट रहा था। इसी दौरान वह हाईटेंशन लाइन के ढीले तारों के संपर्क में आ गया और वह गंभीर रूप से झुलस गया। आनन-फानन परिवारीजनों ने उसको एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया।
युवक की मौत से लोग आक्रोशित हो गए। हंगामा करते हुए पावर कॉर्पोरेशन के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे। एसडीएम शशांक त्रिपाठी ने मृतक के परिवारीजनों और ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उधर, एक्सईएन घनश्याम ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है। ढीले तारों की जगह पोल लगवा दिया गया है। पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें