फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: शहर में 4800 गरीबों के पास छत नहीं

Sat, 20 Sep 2025 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। नगर पालिका और नगर निकायों में अब तक 4800 गरीब मिले हैं, जिनके पास छत नहीं है। जांच में पात्र मिलने के बाद लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ देने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन


शहरी क्षेत्र में ऑनलाइन आवेदन करने वाले लोगों की पात्रता की जांच कर आवास देने के आदेश दिए गए हैं। अब तक शहरी क्षेत्र के 12610 लोगों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। आवेदन आने के बाद करीब आठ हजार लोगों की सूची को नगर निकायों में भेजकर पात्रता की जांच कराई गई। इसमें 4800 लोग पात्र मिले हैं। शेष आवेदनों की जांच कराई जा रही है।

डूडा के परियोजना अधिकारी शशि कुमार महरोत्रा ने बताया कि ऑनलाइन आने वाले आवेदनों की जांच का काम चल रहा है। जिले में अब तक शहरी क्षेत्रों में करीब 4800 लोग प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्र मिले हैं। लाभार्थियों को जल्द ही शासन से सीधे आवास के लिए किस्त मिलेगी। टीमों को जल्द ही आवेदनों की जांच पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें