रायबरेली। दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन स्थित तब्लीगी जमात में शामिल होने वाले जमातियों में कोरोना की पुष्टि होने के बाद गुरुवार को सर्च अभियान चलाकर शहर के मोहल्लों के 40 लोगों को क्वारंटीन में रखने के साथ ही सीएमएस समेत 45 लोगों के सैंपल एसजीपीजीआई लखनऊ जांच के लिए भेजे गए थे।
रविवार को सभी की जांच रिपोर्ट आ गई। जिसमें सभी नमूने नेगेटिव पाए गए। जिले में अब तक 43 लोगों में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इसमें दो संक्रमित जमातियों को लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि 41 लोगों को बछरावां क्षेत्र के रैन स्कूल में बनाए गए अस्पताल में रखा गया है।
संक्रमित पाए गए लोगों के घर वालों को क्वारंटीन में रखने का काम शुरू हो गया है। शहर के खाली सहाट और किलाबाजार सहित आसपास के अन्य मोहल्लों में सर्च अभियान चलाकर 40 लोगों को क्वारंटीन में रखने के साथ ही सैंपल सील करके जांच के लिए एसजीपीजीआई लखनऊ जांच के लिए भेजा गया।
जिला अस्पताल के सीएमएस व चार डॉक्टरों के नमूने भी जांच के लिए भेजे गए थे। नोडल अधिकारी व एसीएमओ डॉ. नागेंद्र प्रसाद ने बताया कि रविवार को 45 और जांच रिपोर्ट आ गई है सभी जांचें नेगेटिव मिली है ।