फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरेनी के ऑब्जर्वर समेत 44 लोग कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
सरेरायबरेली। विधानसभा चुनाव में सरेनी विधानसभा क्षेत्र के ऑब्जर्वर समेत 44 लोग कोरोना संक्रमित हो गए हैं। प्रेक्षक को एनटीपीसी ऊंचाहार के गेस्टहाउस में ही होम आइसोलेट कराया गया है। उनकी सेहत स्वस्थ बताई जा रही है। जिले में पहले से संक्रमित 89 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। मरीजों को होम आइसोलेशन से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 689 हो गई है।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि सर्दी-जुकाम की समस्या होने पर सरेनी विधानसभा क्षेत्र के प्रेक्षक पीटी शेरपा ने एनटीपीसी ऊंचाहार में एंटीजन जांच कराई। जांच में वे कोरोना संक्रमित मिले हैं। उन्हें एनटीपीसी के गेस्टहाउस में हाम आइसोलेट किया गया है। जिले में 44 लोग संक्रमित मिले हैं। सभी मरीजों को होम आइसोलेट कराकर दवा की किट घर पहुंचाई गई है। पहले से संक्रमित 89 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या घट कर 689 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें