रायबरेली। जिले के 54 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला हुआ। धूप और गर्मी बढ़ने के कारण बुखार के मरीजों की संख्या अधिक रही। मेले में सुबह से ही मरीजों की भीड़ लगी रही। सबसे ज्यादा बुखार के 435 और गैस्ट्रो के 210 मरीजों का इलाज किया गया।
जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि 2184 मरीज मेले में आए। मधुमेह के 129, त्वचा के 210, ब्लड प्रेशर के 112 मरीज आए। अन्य बीमारियों के भी मरीज इलाज कराने के लिए पहुंचे। पांच मरीजों को रेफर किया गया। सरेनी प्रतिनिधि के अख्सार, तेजगांव में बुखार, सर्दी जुकाम, शुगर, उच्च रक्तचाप, मलेरिया, पैथालॉजी में जांच की गई। दवा का भी वितरण किया गया।
सीएससी प्रभारी शुभम सिंह ने बताया कि मेले में 17 मरीजों का पंजीकरण हुआ। गदागंज प्रतिनिधि के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जलालपुर धई में डॉ. वरुण यादव ने 70 मरीजों का इलाज किया। गोविंदपुर माधव में डॉ. प्रदीप ने 60 मरीजों, रसूलपुर धारावां में डॉ. पवन पटेल ने 50 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जिले की अन्य पीएचसी में भी आरोग्य मेले में मरीजों का इलाज किया गया।
पीएचसी कटघर में 97 मरीजों का उपचार
घुरवारा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कटघर में रविवार को आयोजित आरोग्य मेले में 97 मरीजों का उपचार हुआ। रामदीन को बुखार व जुकाम की समस्या थी। चिकित्सकों ने जांच के बाद दवाएं उपलब्ध कराईं। कविता को कुत्ते ने काटा था, जिन्हें एआरवी का इंजेक्शन लगाया गया। रामजस को बुखार, जुकाम का इलाज कराने के लिए आए। डॉ. अकील अहमद ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी।
भीड़ होने से मरीजों को हुई परेशानी
खीरों। क्षेत्र की चारों पीएचसी में 211 मरीजों का इलाज हुआ। द्रगपालगंज में डॉ. मनोज मिश्रा एकौनी में डॉ. सदफ असगर, देवगांव में एसए फारूकी और सेमरी में डॉ. ओमनाथ ने मरीजों का उपचार किया। यहां बुखार और उल्टी-दस्त के सबसे ज्यादा मरीज पहुंचे। रामदेव को सीने में दर्द था तो सावित्री को बुखार की समस्या थी। मेले में सुबह से ही मरीजों की भीड़ होने के कारण रोगियों को परेशानी उठानी पड़ी।