फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैदान में प्रधान के 424 व सदस्य के 665 दावेदार

Mon, 23 Nov 2015 11:41 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधान पद के 34 प्रत्याशियों और सदस्य पद के 16 प्रत्याशियों ने परचा वापस लिया। 56 ग्राम सभाओं में अब 424 प्रधान और 665 सदस्य प्रत्याशी के बीच चुनाव होगा।
विज्ञापन


आरओ संजीव कुमार सिंह ने बताया कि बेहटाकलां गांव से प्रधान पद के लिए तीन प्रत्याशियों ने नामांकन वापस लिया। सरायं बैरिहाखेड़ा गांव से प्रधान पद के चार और सदस्य पद के दो प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र वापस लिया।

इनके अलावा उत्तरागौरी गांव से प्रधान पद के पांच व सदस्य पद के दो, सेमरपहा गांव से चार सदस्य, मदुरी से चार प्रधान और तीन सदस्य प्रत्याशियों ने अपनी दावेदारी वापस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरओ ने बताया कि प्रधान पद के 424 और सदस्य के 665 प्रत्याशी मैदान में हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें