फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में 42 हजार लोगों से शांतिभंग की आशंका, पाबंद

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। अगले साल होने वाले पंचायत चुनाव में 42 हजार लोगों से शांतिभंग की आशंका है। पुलिस ने सभी को पाबंद किया है। सकुशल चुनाव कराने के लिए पुलिस सुरक्षा-व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए तैयारी में जुटी है। पुलिस अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए उनकी हिस्ट्रीशीट भी खोल रही है। पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने पंचायत चुनाव के मद्देनजर सभी सीओ और थानेदारों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्कता बरतने के निर्देश भी हैं।
विज्ञापन

जिले की 989 ग्राम पंचायतों में अगले साल पंचायत चुनाव होने हैं। इसके तहत 18 थानों की पुलिस चुनाव में जिन लोगों से शांतिभंग की आशंका है, उन्हें पाबंद कर रही है। अब तक 42 हजार 997 लोगों को शांतिभंग के तहत पाबंद किया है। पंचायत चुनाव को देखते हुए 200 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोलकर उनकी निगरानी कराई जा रही है। वहीं गांवों में चौपाल लगाकर विवादों को चिह्नित करके उनके निपटारे के प्रयास कराए जा रहे हैं।
थाना पाबंद किए गए लोग
सदर कोतवाली 1894
मिल एरिया 3800
भदोखर 3320
महराजगंज 3605
बछरावां 3209
हरचंदपुर 2779
शिवगढ़ 1819
लालगंज 3081
गुरुबख्शगंज 1086
सरेनी 2537
खीरों 1251
डलमऊ 2589
गदागंज 1560
जगतपुर 1355
ऊंचाहार 3876
सलोन 2856
नसीराबाद 980
डीह 580
कुल 42997
पुलिस उन लोगों को चिह्नित कर रही हैं, जो क्षेत्रों में दहशत फैलाकर लोगों को फर्जी तरीके से परेशान करते हैं। चुनाव में लोगों को अपने समर्थित प्रत्याशी के पाले में वोट करने का दबाव बनाते हैं। पुलिस अफसरों का कहना है कि ऐसे लोगों की सूची तैयार कर सभी के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई कर जिला बदर किया जाएगा।
विज्ञापन

अगले साल होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी हर तैयारियां की जा रही हैं। गांवों में जिन लोगों द्वारा चुनाव के दौरान खलल डालने की आशंका है, उन्हें पाबंद कराया जा रहा है। अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खुलवाई जा रही है। गांवों में चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ गई है। इसे देखते हुए सीओ व थानेदारों को अपने-अपने क्षेत्रों के अराजकतत्वों पर नजर रखते हुए सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।- श्लोक कुमार, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें