फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एथलीट सुधा सिंह के स्वागत में होगी पुष्प वर्षा, लगेंगे तोरण द्वार

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली नई उड़नपरी सुधा सिंह 13 सितंबर को अपने गृह जनपद लौटेंगी। उनके स्वागत के लिए पूरा जिला उमड़ेगा।
विज्ञापन



स्वागत की शुरुआत तो जिले की सीमा चुरुआ बार्डर से हो जाएगी, लेकिन असली नजारा तो शहर में प्रवेश करने के बाद दिखेगा। जिधर से होकर वह गुजरेंगी, उधर पुष्प वर्षा होगी। साथ ही आगमन वाले रास्तों पर तोरण द्वार बनेंगे।
विज्ञापन



शहर के दूरभाष नगर के निकट शिवाजी नगर की रहने वाली सुधा सिंह ने एशियन गेम्स के दौरान 3000 मीटर स्टीपलचेज में सिल्वर मेडल जीता है।


यहां विभिन्न संगठन पुष्प वर्षा करके उनका स्वागत तो करेंगे ही, रायबरेली क्लब में भी स्वागत समारोह होगा। सुधा सिंह के स्वागत को लेकर यहां बैठक हुई, जिसमें डॉ. नरेश चंद्र श्रीवास्तव, कृष्णानंद मिश्रा, लक्ष्मीकांत शुक्ला, बसंत सिंह बग्गा, अमिता खुबेले, समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें