फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकीदार के नशेड़ी बेटे ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
डलमऊ (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार रात चौकीदार के नशेड़ी बेटे ने फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह उसका शव गंग नहर की पटरी के पास पेड़ किनारे लटकता मिला।
विज्ञापन



इससे पहले भी युवक ने कई बार खुदकुशी का प्रयास किया था। सीओ डलमऊ विनीत सिंह और कोतवाल लक्ष्मीकांत मिश्रा ने घटनास्थल का जायजा लिया। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।


मलियापुर मजरे सरायं दिलावर निवासी चौकीदार रामखेलावन का बेटा शत्रोहन (19) का शव सुबह गंग नहर की पटरी पर गमछे के सहारे पेड़ पर लटकता हुआ मिला।


पिता राम खेलावन ने डलमऊ कोतवाली में सूचना देकर बताया कि शुक्रवार रात से वह किसी बात से खफा होकर चला गया था।


परिवारीजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन पता ना चला। पिता राम खिलावन ने बताया कि इससे पूर्व भी शत्रोहन कई बार घर में विवाद कर फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश कर चुका था। सीओ ने बताया कि युवक नशेड़ी किस्म का था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें