फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाया जमा किए बगैर जोड़ा कनेक्शन 11 पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
बकाया जमा किए बगैर कनेक्शन जोड़ने पर 11 पर केस
विज्ञापन



रायबरेली। उपखंड अधिकारी त्रिपुला एसएन यादव की ओर से मंगलवार को हुई छापेमारी में 11 लोगों के काटे गए कनेक्शन जुड़े मिले।


इस पर अलग-अलग कोतवाली क्षेत्र में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसके अलावा लगाए गए कैंप में 347 उपभोक्ताओं ने छह लाख 27 हजार रुपये जमा किए। इसके अलावा छह लाख रुपया बकाया नहीं जमा करने वाले 35 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए।
विज्ञापन



अवर अभियंता शंभूनाथ ने टीम के साथ काटे गए कनेक्शनों को चेक किया। अवर अभियंता ने बताया कि महाराजगंज कोतवाली क्षेत्र के पूरे सहमत मजरे सोथी गांव निवासी गुरुप्रसाद, रामकुमार, थुलावासा निवासी भगवानदेई, हनुमंत नगर निवासी वासुदेव, ओनई जंगल निवासी भगवती के अलावा शहर कोतवाली क्षेत्र के रेतीखुर्द गांव निवासी हरिश्चंद्र, लवलेश, रामबहादुर, पूरे भिखरी निवासी दीपा देवी, शिवकली, कोलवाखुर्द गांव निवासी मायादेवी के कनेक्शन बकाये पर काटे गए थे।
विज्ञापन


इन लोगों ने बिना बकाया जमा किए ही कनेक्शन को जोड़कर बिजली का उपभोग कर रहे थे। सभी के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें