फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद्रेश, सोनम और स्वाती को मिली चैंपियनशिप

विज्ञापन
विज्ञापन
चंद्रेश, सोनम और स्वाति चैंपियन
विज्ञापन

रायबरेली। फिरोज गांधी कॉलेज में चल रही दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का गुरुवार को समापन हो गया। इस मौके पर सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत करने के साथ ही व्यक्तिगत चैंपियनशिप हासिल करने वाले खिलाड़ियों को ट्राफी दी गई। इस वर्ष बालक वर्ग की चैंपियनशिप पर बीएससी तृतीय वर्ष के छात्र चंद्रेश शुक्ला ने हासिल की, जबकि बालिका वर्ग की व्यक्तिगत चैंपियनशिप पर कुमारी सोनम और कुमारी स्वाति सिंह का संयुक्त रूप से कब्जा रहा।
दूसरे दिन हुए खेलकूद के फाइनल मुकाबलों के अंतर्गत बालकों की ऊंची कूद में रजत सिंह प्रथम, सर्वेंद्र कुमार द्वितीय व साई बख्श सिंह तृतीय स्थान पर रहे। बालिकाओं में चांदनी मिश्रा प्रथम, दीप्ति शुक्ला द्वितीय व प्रीती यादव तृतीय रहीं। बालकों की शॉटपुट में शिवम मिश्रा प्रथम, प्रखर सिंह द्वितीय, शुभांत विक्रम सिंह तृतीय, बालिका में सोनम प्रथम, अदिति सिंह द्वितीय, स्वाति सिंह तृतीय स्थान पर रहीं। बालकों की लंबी कूद में चंद्रेश शुक्ला प्रथम, करुणा शंकर द्वितीय, विपिन कुमार यादव तृतीय, बालिका में सोनम प्रथम, प्रियंका पटेल द्वितीय, अनुप्रिया यादव तृतीय स्थान पर रहीं। बालकों की ट्रिपल जंप में विपिन कुमार यादव प्रथम, रामेंद्र द्वितीय, अजीत प्रताप सिंह तृतीय, बालिका में प्रियंका पटेल प्रथम, प्रीती यादव द्वितीय, नेहा सिंह तृतीय रहीं।
विज्ञापन

बालकों की 100 मीटर दौड़ में चंद्रेश शुक्ला ने प्रथम, करुणा शंकर ने द्वितीय, अमन सिंह ने तृतीय, बालिका में स्वाति सिंह प्रथम, प्रियंका भारती द्वितीय व अनुप्रिया यादव तृतीय रहीं। बालकों की 800 मीटर दौड़ में श्रवण कुमार ने प्रथम, विपिन कुमार वर्मा ने द्वितीय, मनोज कुमार यादव ने तृतीय, बालिका में शीलू पांडेय ने प्रथम, प्रीती यादव ने द्वितीय, कीर्ति मौर्या ने तृतीय, बालकों की 1500 मीटर दौड़ में सर्वेंद्र कुमार ने प्रथम, शिवकेश ने द्वितीय, विपिन कुमार यादव ने तृतीय, बालिका में शीलू पांडेय ने प्रथम, प्रियंका पटेल ने द्वितीय, सोनी यादव ने तृतीय, बालकों की 5000 मीटर दौड़ में विपिन कुमार वर्मा ने प्रथम, सत्य प्रकाश ने द्वितीय, अर्पित शुक्ला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


रजत ने ऊंची कूद में बनाया कीर्तिमान
फिरोज गांधी कॉलेज के बीकॉम द्वितीय वर्ष के छात्र रजत सिंह ने ऊंची कूद में नया कीर्तिमान बनाया है। क्रीड़ा सचिव डॉ. सी. लाल ने बताया कि रजत ने आज वार्षिक खेलकूद के दौरान ऊंची कूद में 1.80 मीटर की ऊंचाई कूद कर रिकॉर्ड बनाया है। अभी तक महाविद्यालय में 1.60 मीटर की ऊंची कूद का रिकॉर्ड था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें