फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव की तैयारियां रखें बेहतर, ड्यूटी पर रहें मुस्तैद

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव की तैयारियां रखें बेहतर, ड्यूटी पर रहें मुस्तैद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली। डीएम संजय कुमार खत्री और एसपी शिवहरि मीणा ने शुक्रवार को पुलिस कार्यालय स्थित चुनाव कार्यालय का जायजा लिया। 29 नवंबर को होने वाले चुनाव के लिए अब तक की गई तैयारियों के बारे में जानकारी हासिल ली। पुलिस कर्मियों की ड्यूटी के लिए बनाए जा रहे परिचय-पत्र चेक किया।
डीएम-एसपी ने सभी पुलिस कर्मियों से चुनाव की तैयारियां फटफाट रखने की बात कही। साथ ही ड्यूटी पर मुस्तैद रहने की बात कही। डीएम ने दोपहर बाद एसपी के साथ चुनाव कार्यालय का निरीक्षण किया। मतदान को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के क्या-क्या इंतजाम किए गए हैं। कितनी फोर्स तैनात की जानी है।
विज्ञापन

इस बारे में डीएम ने पूरी जानकारी हासिल की। डीएम ने कहा कि चुनाव के दौैरान सुरक्षा का खास महत्व होता है। इसलिए निष्पक्ष एवं सकुशल नगर निकाय चुनाव कराने के लिए कोई कोर कसर न छोड़ी जाए। इस दौरान एसपी ने पुलिस कर्मियों की ड्यूटी के लिए बनाए जाने वाले परिचय पत्रों को चेक किया।
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि हर काम बेहतर ढंग से किया जाए। इस मौैके पर एएसपी शशिशेखर सिंह, सीओ महराजगंज गोपीनाथ सोनी, हंड्रेड प्रभारी शैलेंद्र त्रिपाठी, लक्ष्मीकांत मिश्रा, ओम प्रकाश सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें