फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले की आम जनता को कैसे खाकी का इस्तकबाल

विज्ञापन
विज्ञापन
8977 वारदातों की विवेचनाएं लंबित
विज्ञापन

रायबरेली। जिले की खाकी आम जनता की कसौैटी पर खरी नहीं उतर रही है। यही वजह है कि विभिन्न थानों में 8977 वारदातों की विवेचनाएं लंबित पड़ी हैं, जिनका निपटारा नहीं हो पा रहा है। थानों की कुर्सी पर जमे थानेदार भी इसको लेकर कोई तेजी नहीं दिखा रहे हैं। इंसाफ पाने के लिए फरियादी थाने के चक्कर काट रहे हैं और थानेदार उन्हें आश्वासन की घुट्टी पिला रहे हैं। अभी हाल में हुई अपराध समीक्षा बैठक में विवेचनाएं लंबित पाए जाने पर पुलिस अधीक्षक शिव हरी मीणा ने थानेदारों के पेंच कसे थे। उन्होंने तत्काल लंबित विवेचनाओं का निपटारा करने के निर्देश दिए थे, लेकिन निर्देशों का कोई प्रभावी असर धरातल पर नहीं दिखाई दे रहा है।
थानों पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के बाद थाना पुलिस की ओर से विवेचना की प्रक्रिया शुरू की जाती है। विवेचना पूरी होेने के बाद पुलिस अपनी रिपोर्ट कोर्ट भेजती है। मौजूदा समय की बात की जाए तो यहां के विभिन्न थानों पर आठ हजार 977 विवेचनाएं लंबित हैं। विवेचनाओं के निपटारे की धीमी रफ्तार की वजह से पीड़ित को समय से न्याय नहीं मिल पा रहा है। जो विवेचनाएं लंबित चल रही हैं, उसमें हत्या, लूट, रेप आदि की वारदातें शामिल हैं। यदि पुलिस तेजी दिखाए और निस्तारण की रफ्तार बढ़ाए तो आरोपियों के खिलाफ जल्द शिकंजा कस सकता है, पर ऐसा नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किस थाने में कितनी लंबित विवेचनाएं
थाना संख्या
सदर कोतवाली 163
मिल एरिया 52
भदोखर 73
महिला थाना 02
महराजगंज 35
बछरावां 48
हरचंदपुर 50
शिवगढ़ 20
लालगंज 81
सरेनी 34
खीरों 17
गुरुबख्शगंज 47
डलमऊ 55
जगतपुर 27
गदागंज 13
ऊंचाहार 83
सलोन 53
नसीराबाद 26
डीह 18

जिन थानों में विवेचनाएं लंबित चल रही हैं, वहां के थानेदारों को सख्त हिदायत देकर विवेचनाओं के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। पीड़ितों को न्याय दिलाने में किसी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हत्या, लूट औैर बलात्कार के मुकदमे में जिनमें आरोपी प्रकाश में नहीं आएं, उनको प्रकाश में लाने और साक्ष्य संकलित करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी करके जेल भेजने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस का पहला प्रयास आम जनता की कसौटी पर खरा उतरना है।-शिव हरी मीणा, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें