फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपी 37 अपात्रों की सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपी 37 अपात्रों की सूची
विज्ञापन

कहा, सेटिंग-गेटिंग करके पात्रों के नाम हटा दिए गए
अमर उजाला ब्यूरो
ऊंचाहार (रायबरेली)। ब्लॉक क्षेत्र के सरांय अख्तियार गांव में पात्र परिवारों में अपात्रों के नाम शामिल कर दिए गए हैं, जबकि अपात्र लोग लाभ पाने के लिए भटक रहे हैं। इससे नाराज ग्रामीणों ने गुरुवार को तहसीलदार को 37 अपात्र लोगों की सूची सौंपी। ग्रामीणों ने जांच कराकर अपात्रों के नाम हटवाए जाने की मांग की है।
गांव निवासी मो. इरफान, अख्तर, सिराजुल हसन, मनोज कुमार आदि ने तहसीलदार को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में जमकर मनमानी की गई है। अपात्र लोगों के नाम सूची में शामिल किए, जबकि पात्र लोगों को राशन नहीं मिल रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार इसकी शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिन लोगों के नाम पात्र परिवारों में डाले गए हैं, उनके पास पूरी सुविधाएं हैं। कई लोग तो सरकारी नौकरी करते हैं। उनके पास पक्का मकान, चार पहिया, दो पहिया वाहन भी हैं। इसके बावजूद उन लोगों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले उन लोगों ने अधिकारियों से शिकायत की थी। उन्हें कार्रवाई का भरोसा दिया गया था, लेकिन अब तक मामले में कुछ नहीं हुआ। कहा कि यदि इनके नाम नहीं हटवाए गए तो प्रदर्शन किया जाएगा। तहसीलदार ने जांच कराकर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें