फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: ओएमआर शीट पर 4025 बच्चों ने दिया टेस्ट, परखी जाएगी योग्यता

Tue, 16 Dec 2025 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। माध्यमिक शिक्षा विभाग के राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा नौ के बच्चों का शैक्षिक स्तर जानने के लिए सोमवार को मिड लाइन असेस्मेंट कराया गया। इसमें 4352 बच्चों को भाग लेना था, लेकिन 4025 बच्चों ने ही उपस्थिति दर्ज कराई। 327 बच्चे अनुपस्थित रहे। जिन बच्चों ने टेस्ट दिया, उन सभी की ओएमआर शीट टेस्ट के बाद परख एप पर स्कैन करके अपलोड कर दी गई।
विज्ञापन


जिले में संचालित सभी 46 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा नौ के छात्र-छात्राओं की संख्या 4352 है। इन सभी बच्चों के लिए मिड लाइन असेसमेंट कराया गया। प्रश्नपत्रों और ओएमआर शीट के पैकेट पहले ही सभी विद्यालयों को उपलब्ध करा दिए गए थे। विद्यालयों स्तर पर ही शिक्षकों की निगरानी सुबह 10 बजे से 11:30 बजे तक उपस्थित बच्चों का टेस्ट कराया जाएगा।

बच्चों से सामाजिक विज्ञान, हिंदी, गणित एवं विज्ञान विषय से संबंधित 15-15 प्रश्न यानी कुल 60 सवाल पूछे गए, जिनके जवाब ओएमआर शीट पर दिए। सभी विद्यालयों में समय से टेस्ट कराने के साथ परख एप पर ओएमआर शीट स्कैन कर अपलोड करने का काम भी पूरा कर लिया गया। मिड लाइन असेस्मेंट के लिए जिला स्तर पर चार सदस्यीय समिति बनाई गई थी। टेस्ट के दौरान समिति के सदस्य अनुश्रवण करते रहे। समिति के सचिव एवं समग्र शिक्षा-माध्यमिक के जिला समन्वयक इरफान अहमद ने बताया कि कक्षा नौ के 4352 बच्चों में से 4025 बच्चे उपस्थित व 327 बच्चे अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन


सभी विद्यालयों ने समय से टेस्ट करा लिया। ओएमआर शीट को भी परख एप पर स्कैन कर अपलोड करते हुए सभी ने अपनी रिपोर्ट जनपदीय समिति के उपलब्ध करा दी है। टेस्ट में भाग लेने वाले सभी बच्चों की ओएमआर शीट का मूल्यांकन कराया जाएगा, जिससे पता चल सकेगा कि बच्चे पढ़ाई में कितना काबिल बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें