फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 हजार मोबाइल व 1500 लैंडलाइन फोन ठप

Sun, 07 Feb 2016 12:24 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल लाइंस के पास शनिवार को बीएसएनएल का ओएफसी केबल कट गया। इससे 40 मोबाइल टॉवरों का मुख्यालय से कनेक्शन कट गया।
विज्ञापन


जिले के तीन और अमेठी के एक ब्लॉक क्षेत्र में 40 हजार मोबाइल फोन धारक और 1500 हजार लैंडलाइन फोन ठप होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

फिरोज गांधी नगर स्थित बीएसएनएल के मुख्य एक्सचेंज से निकला ओएफसी (ऑप्टिकल फाइबर केबल) शनिवार सुबह अचानक कट गई। इससे बछरावां, महराजगंज, शिवगढ़ और अमेठी जनपद के तिलोई ब्लॉक में लगे करीब 40 से अधिक मोबाइल टॉवरों का एक्सचेंज से संपर्क टूट गया।
विज्ञापन


महराजगंज कस्बे के रामसागर यादव, नंद कुमार पांडेय, दुर्गाकांत त्रिपाठी, रिंकू जायसवाल आदि ने बताया कि सुबह से ही न तो मोबाइल फोन काम कर रहे हैं और न ही लैंडलाइन फोन।

इंटरनेट की सेवा भी ध्वस्त हो गई। उपभोक्ताओं ने बताया कि बात करने के लिए तरस गए। उधर, तहसील में भी इंटरनेट काम न करने से काम-काज प्रभावित रहा।

ज्यौना के राम खेलावन, कुबना के अमर सिंह, हलोर के जगजीवन व छेद्दू ने बताया कि खतौनी की नकल निकलवाने आए थे। लेकिन इंटरनेट काम न करने की बात कहकर कर्मचारियों ने वापस कर दिया।
विज्ञापन


उपभोक्ताओं की सूचना पर विभाग के अफसर और कर्मचारी मौके पर पहुंचे, पर केबल कटने की वजह का पता नहीं चली। एसडीओ, बीएसएनएल अजीत दुबे का कहना है कि सिविल लाइंस के पास ओएफसी कटने की वजह से समस्या आई थी। केबल को फिर से जोड़ कर सेवाएं बहाल कर दी गई है। सुविधाओं में सुधार की कोशिश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें