फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: एआरपी के 22 रिक्त पदों के लिए आए 40 आवेदन

Tue, 04 Aug 2026 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। बेसिक शिक्षा विभाग में एकेडमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) के 22 रिक्त पदों को भरने के लिए चल रही चयन प्रक्रिया में कुल 40 आवेदन आए हैं। इन अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा कराने की तैयारियां चल रही हैं। इसी हफ्ते परीक्षा कराने की संभावना है। लिखित परीक्षा के बाद उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार होगा। पूरा प्रयास किया जाएगा कि इस बार सभी रिक्त पद भर लिए जाएं।
विज्ञापन


जिले में एक नगर क्षेत्र और 18 विकास क्षेत्र हैं। हर क्षेत्र में पांच एआरपी होने चाहिए। इस तरह से कुल 95 पद भरे जाने हैं। इन पदों पर परिषदीय विद्यालयों के अध्यापकों का ही चयन किया जाता है। बेसिक शिक्षा विभाग ने सभी 95 पदों को भरने के लिए बीते शैक्षिक सत्र में तीन बार चयन प्रक्रिया अपनाई, लेकिन हर बार पद खाली रह जाते थे। तीन बार प्रक्रिया पूरी कराने के बाद भी 73 पद ही भर पाए, जबकि 22 पद अभी खाली हैं। छतोह व रोहनिया में चार-चार, सरेनी व नगर क्षेत्र में तीन-तीन और बछरावां, डीह, गौरा, जगतपुर, खीरों, लालगंज, महराजगंज व सलोन में एक-एक पद रिक्त है।

रिक्त पद भरने के लिए वर्तमान शैक्षिक सत्र में 8 जून को चौथी चयन प्रक्रिया शुरू हुई, जो बीच में निरस्त हो गई। पांचवीं चयन प्रक्रिया करीब जुलाई में शुरू हुई, जिसके लिए आवेदन 25 जुलाई तक मांगे गए। कुल आवेदन 40 आए हैं, जिन्हें अब लिखित परीक्षा में भाग लेना है।
विज्ञापन


जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह ने बताया कि पर्याप्त संख्या में आवेदन आए हैं, जिससे सभी रिक्त भरने की उम्मीद है। लिखित परीक्षा के लिए प्रश्नपत्र तैयार कराए जा रहे हैं। इसी हफ्ते लिखित परीक्षा करा लेंगे। नतीजे आने के बाद सफल अभ्यर्थियों का साक्षात्कार कराकर रिक्त पदों को भर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें