फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: लैपटॉप किट में खराबी, नहीं बने आधार

Tue, 04 Aug 2026 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
डीह ब्लॉक में लगे कैंप में सोमवार को बच्चे का आधार बनाता कर्मचारी।
विज्ञापन
रायबरेली। सरेनी के भोजपुर कस्बे में सोमवार को आधार कार्ड शिविर नहीं लग सका। इससे लोगों को निराशा हाथ लगी। डाक विभाग के अधिकारियों का दावा है कि लैपटॉप किट में खराबी की वजह से शिविर नहीं लग पाया। मंगलवार को सुबह 11 बजे से भोजपुर में आधार कार्ड बनाने के लिए शिविर लगेगा।
विज्ञापन


मंगलवार को शिविर लगाकर लोगों के आधार कार्ड बनाए जाएंगे। आधार कार्ड बनवाने के लिए लोगों को मारामारी करनी पड़ती है। केंद्र सरकार की तरफ से गांव स्तर पर शिविर लगाकर आधार कार्ड बनाने की पहल की गई है। जिले में भी अलग-अलग तिथियों पर शिविर लगाए जाने हैं। सोमवार को भोजपुर से शिविर लगाए जाने की शुरुआत होनी थी। पहले दिन ही यह व्यवस्था धड़ाम हो गई। भोजपुर में शिविर नहीं लगा।

इससे आधार कार्ड बनवाने वाले लोगों को लौटना पड़ा। दिनेश कुमार, अनुज सिंह ने बताया कि आधार कार्ड में संशोधन कराना था। शिविर नहीं लगा। उधर, डाक सहायक सचिन जायसवाल ने बताया कि लैपटॉप किट में खराबी की वजह से शिविर नहीं लग पाया है। लैपटॉप किट को शाम तीन बजे ठीक कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें