फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: 3.92 लाख किसानों को 78.46 करोड़ की सम्मान निधि मिली

Sat, 14 Mar 2026 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
क्रासर
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र दरियापुर में आयोजित हुआ कार्यक्रम
रायबरेली। जनपद के 392330 किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की बाईसवीं किस्त के रूप में 78.46 करोड़ रुपये उनके खातों में उपलब्ध कराए गए। प्रधानमंत्री ने असम से मुख्य समारोह के माध्यम से यह धनराशि भेजी, जिसका सजीव प्रसारण जनपद के सभी विकास खंड मुख्यालयों पर हुआ।

मुख्य कार्यक्रम कृषि विज्ञान केंद्र दरियापुर में आयोजित किया गया। उप कृषि निदेशक विनोद कुमार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, सोलर फोटोवोल्टेक इरीगेशन पंप, यंत्रीकरण और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना सहित कई विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। कृषि विज्ञान केंद्र दरियापुर के अध्यक्ष डॉ. केके सिंह ने किसानों को जायद में मक्का, उड़द और मूंग की तकनीकी जानकारी प्रदान की।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी अखिलेश पाण्डेय ने फॉर्मर आईडी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए किसानों से इसे बनवाने की अपील की। कार्यक्रम में भूमि संरक्षण अधिकारी जगदीश प्रसाद यादव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम के पूर्व जनपद के बीज विक्रेताओं को साथी एप और पोर्टल पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस पहल के तहत, सभी बीजों का समस्त विवरण ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज करना और उनका क्रय-विक्रय भी इसी माध्यम से करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें