फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में 39 हजार युवा पहली बार डालेंगे वोट

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। विधानसभा चुनाव-2022 को लेकर बुधवार को जिला प्रशासन ने मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया। साल 2017 के सापेक्ष 2022 में 94 हजार 258 मतदाता बढ़े हैं।
विज्ञापन

इसमें 18 से 19 वर्ष की आयु के वोटरों की तादाद 39 हजार 402 है, जबकि 80 वर्ष आयु के मतदाताओं की संख्या 27 हजार 897 है। बाकी में अन्य वर्ग के मतदाता हैं।
जिला प्रशासन ने चुनाव आयोग के आदेश पर चलाए गए संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम का अंतिम प्रकाशन किया है। गुरुवार से निरंतर पुनरीक्षण कार्यक्रम चलाया जाएगा, जो चुनाव से पहले तक चलेगा।
विज्ञापन

अब मतदाता सूची को लेकर दावे और आपत्तियां मांगी जाएंगी। सूची प्रकाशन के बाद भी लोग मतदाता सूची में अपना नाम बढ़वा और संशोधन करा सकेंगे।
जिले में विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेजी के साथ चल रही हैं। इसी कड़ी में मतदाता सूची का अनंतिम प्रकाशन किया गया।
वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में जिले में वोटरों की संख्या 19 लाख 80 हजार 362 थी, जबकि वर्ष 2022 में मतदाता सूची के अनंतिम प्रकाशन के बाद वोटरों की कुल संख्या 20 लाख 74 हजार 620 है। मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 35 हजार लोगों के नाम काटे गए।
किसी की मौत होने के बाद भी मतदाता सूची में नाम दर्ज था तो कुछ वोटर डुप्लीकेट थे। अब जिला प्रशासन की ओर से जारी की गई मतदाता सूची प्रकाशन को लेकर आपत्तियां ली जाएंगी।
रायबरेली। विधानसभा 2022 को लेकर बुधवार को जिला प्रशासन ने मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया। साल 2017 के सापेक्ष वर्ष 2022 में 94 हजार 258 नए मतदाताओं की बढ़ोतरी हुई है। इसमें 18 से 19 वर्ष के वोटरों की तादाद 39 हजार 402 है, जबकि 80 वर्ष के मतदाताओं की संख्या 27 हजार 897 है।
जिला प्रशासन ने चुनाव आयोग के आदेश पर चलाए गए संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम का अंतिम प्रकाशन किया है। गुरुवार से निरंतर पुनरीक्षण कार्यक्रम चलाया जाएगा, जो चुनाव से पहले तक चलेगा। अब मतदाता सूची को लेकर दावे और आपत्तियां मांगी जाएंगी। सूची प्रकाशन के बाद भी लोग मतदाता सूची में अपना नाम बढ़वा और संशोधन करा सकेंगे।
वर्ष 2022 में वोटरों की स्थिति पर एक नजर
विधानसभा क्षेत्र पुरुष महिला अन्य कुल
बछरावां 1,76,308 1,60,134 14 3,36,456
हरचंदपुर 1,66,786 1,51,352 19 3,18,157
रायबरेली 1,91,091 1,73,753 20 3,64,864
सलोन 1,83,286 1,65,395 12 3,48,693
सरेनी 1,92,126 1,77,283 8 3,69,417
ऊंचाहार 1,77,190 1,59,830 13 3,37,033
कुल 10,86,787 9,87,747 86 20,74,620
वर्ष 2017 में वोटरों की स्थिति पर एक नजर
विधानसभा क्षेत्र पुरुष महिला अन्य कुल
बछरावां 1,66,347 1,46,045 5 3,12,397
हरचंदपुर 1,60,625 1,41,782 11 3,02,418
रायबरेली 1,83,745 1,67,113 10 3,50,868
सलोन 1,81,531 1,58,281 1 3,39,813
सरेनी 1,86,514 1,63,625 12 3,50,151
ऊंचाहार 1,71,909 1,52,803 3 3,24,715
कुल 10,50,671 9,29,649 42 19,80,362
चुनाव सेल में रही अव्यवस्था, मातहत आपस में भिड़े रहे
मतदाता सूूची प्रकाशन के बाद कलेक्ट्रेट स्थित चुनाव सेल में अव्यवस्था रही। मतदाता सूची में कितने नाम बढ़े और कितने कटे, कुल मतदाताओं की संख्या कितनी है, इसकी जानकारी मातहत नहीं दे पा रहे थे। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी रहे हों या फिर अन्य बाबू मतदाता सूची के बारे में जानकारी देने के लिए एक-दूसरे का नाम बताते रहे। इससे अफरातफरी रही। एसडीएम सुभाषचंद्र यादव के पहुंचने के बाद स्थिति संभाली और फिर मातहत ने सही तरीके से चुनाव संबंधी जानकारी दी।
जिले में मतदाता सूची का अनंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। इस बार 94 हजार 25,858 नए मतदाता वोटर लिस्ट में बढ़े हैैं। इसमें 18 से 19 उम्र के युवा वोटरों की संख्या 39 हजार 402 है। मतदाता सूची प्रकाशन के बाद अब आपत्तियां ली जाएंगी। साथ ही विधानसभा चुनाव के नामांकन प्रक्रिया पहले तक लोग अभी भी मतदाता सूची में नाम बढ़वा सकेंगे। इसके लिए उन्हें अपने क्षेत्र के संबंधित बीएलओ या फिर कलेक्ट्रेट स्थित चुनाव सेल में फार्म भरकर जमा करना होगा।
विज्ञापन

सुभाषचंद्र यादव, एसडीएम, चुनाव सेल प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें