फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

383 स्कूलों में रसोइए मतदान कर्मियों के लिए बनाएंगे लजीज व्यंजन

Thu, 26 Nov 2015 11:28 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके लिए 383 स्कूलों की रसोइयों के 27 नवंबर को ही पोलिंग पार्टिंया पहुंचने से पहले ही स्कूलों में मौजूद रहने के आदेश दिए गए हैं। कर्मचारियों से भुगतान लेकर उनकी पसंद का व्यंजन बनाया जाएगा।
विज्ञापन


मतदान कराने वाले कर्मचारियों को खाने पीने की समस्या न हो, इसके लिए प्रशासन सभी रसोइयों को स्कूलों में मौजूद रहने के आदेश दिए हैं।

जिलाधिकारी के निर्देश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा शिक्षा अधिकारियों को 27 नवंबर से ही स्कूलों में रसोइयों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने के आदेश दिए हैं।

बीएसए ने निर्देश दिए हैं कि कर्मचारियों से भुगतान लेकर उनकी पसंद का भोजन मतदान केंद्रों पर बनाया जाएगा। मतदान समाप्त होने से पहले तक भोजन और चाय नाश्ते की व्यवस्था रसोइयां करेंगी।
विज्ञापन


बीएसए रामसागर पति त्रिपाठी ने बताया कि संबंधित बीईओ को निर्देश दिए गए हैं। जिन स्कूलों में रसोइयों के न पहुंचने की शिकायत आएगी, उन रसोइयों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें