रायबरेली। समाज कल्याण विभाग की ओर से वृद्धावस्था पेंशन के लंबित 3827 आवेदनों को स्वीकृति मिल गई है। साइट लॉक होने के कारण अब जुलाई महीने में इन वृद्धों को भी पेंशन की पहली किस्त मिल जाएगी।
विज्ञापन
इसके अलावा लॉकडाउन में उत्पीड़न व पारिवारिक लाभ के 218 लोगों को 96.27 करोड़ की आर्थिक मदद मिली है। जिला समाज कल्याण अधिकारी सुनीता सिंह ने बताया कि वृद्धावस्था पेंशन के 3827 आवेदनों को स्वीकृति मिल गई है।
जुलाई महीने के पहले सप्ताह में पहली किस्त मिलेगी। इसके अलावा पारिवारिक लाभ योजना के तहत 148 महिलाओं को 30-30 हजार के हिसाब से 44.40 लाख रुपये का भुगतान किया गया है। विभिन्न अपराधिक मुकदमे दर्ज होने के बाद 70 लाभार्थियों में 51.87 लाख रुपये का भुगतान किया गया है।