फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वंचित 3813 गर्भवती महिलाओं व 2978 मासूमों के लगेंगे टीके

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। कोरोना के प्रकोप के कारण टीकों से वंचित 3813 गर्भवती महिलाओं व 2978 मासूमों को टीके लगाए जाएंगे। इसके लिए एक नवंबर से विशेष अभियान चलेगा। अभियान को शत प्रतिशत सफल बनाने के लिए विभाग ने कार्ययोजना तैयार कर ली है।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. खालिद रिजवान ने बताया कि शत प्रतिशत टीकाकरण के लिए एक नवंबर से विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसमें गर्भवती महिलाओं और मासूमों को टीके लगवाए जाएंगे।
जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि ग्राम स्वास्थ्य पोषण दिवसों पर एएनएम, आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आयोजित होने वाले टीका सत्रों में आने वाले बच्चों और गर्भवती महिलाओं का वजन भी करेंगी। साथ ही पोषण संबंधी जानकारियां भी देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें