फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड की प्रवेश परीक्षा देने नहीं पहुंचे 374 अभ्यर्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। बीएड पाठ्यक्रम शैक्षिक सत्र 2020-22 में प्रवेश के लिए रविवार को शहर क्षेत्र में बनाए गए सात केंद्रों में संयुक्त प्रवेश परीक्षा कराई गई। दो पालियों में हुई परीक्षा में 374 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। इस जिले में 2520 अभ्यर्थी आवंटित थे, जिनमें से 2146 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। ड्यूटी पर तैनात अफसरों के साथ ही प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारियों ने भी भ्रमण कर जायजा लिया। सभी परीक्षा केंद्रों में थर्मल स्क्रीनिंग, हाथों पर सैनिटाइजर और मुंह पर मास्क लगाने के बाद ही प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन

बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए फिरोज गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, फिरोज गांधी पॉलीटेक्निक, राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज, इंदिरा गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय परीक्षा केंद्र बनाए गए। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) राम अभिलाष, अपर पुलिस अधीक्षक नित्यानंद राय, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. चंद्रशेखर मालवीय ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया। हर परीक्षा केंद्र में स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहे। तीन सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने भ्रमण कर निगरानी की। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अभ्यर्थियों को बैठाया गया।
परीक्षा केंद्र आवंटित परीक्षार्थी उपस्थित अनुपस्थित
एफजी इंजीनियरिंग कॉलेज 500 482 18
एफजी पॉलीटेक्निक 500 438 62
एफजी डिग्री कॉलेज 480 464 16
राजकीय इंटर कॉलेज 300 222 78
जीजीआईसी 250 207 43
महिला डिग्री कॉलेज 250 160 90
केंद्रीय विद्यालय 240 173 67
कुल 2520 2146 374
बीएड प्रवेश परीक्षा में भाग लेने वाले ज्यादातर अभ्यर्थी इसी जिले के रहने वाले थे तो कई लोग आसपास के जिलों से भी एग्जाम देने आए। बाहरी जिलों के अभ्यर्थियों को दो दिन पहले ही यहां आकर ठहरना पड़ा।
विज्ञापन

परीक्षा वाले दिन लॉकडाउन होने के कारण अभ्यर्थियों को बाइक या निजी चौपहिया वाहनों से पहुंचना पड़ा। सब कुछ बंद था, इसलिए लोग अपने वाहनों पर ही आराम फरमाते नजर आए।
एक तरफ कोरोना तो दूसरी तरफ बीएड की प्रवेश परीक्षा, यह अभ्यर्थियों पर एक तरह से दोहरा दबाव रहा। हालांकि सभी अभ्यर्थी खुद पूरे इंतजाम के साथ आए। परीक्षा केंद्रों में भी व्यवस्था देख संतुष्ट दिखे। इसीलिए परीक्षा के बाद उनके चेहरे खिले नजर आए।
जौनपुर के आकाश सिंह, आजमगढ़ के विश्वास यादव, संत रविदास नगर के संदीप कुमार और प्रयाग के शिवशंकर बिंद बताते हैं कि परीक्षा को लेकर तनाव था। लॉकडाउन की वजह से दो दिन पहले ही यहां कर ठहरे थे।
इसी जिले की साची, बछरावां की अनुराधा पटेल, आशानंदपुर की संध्या पटेल कहती है कि गेट पर ही थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइजर उपलब्ध करा दिया गया। सवालों ने थोड़ा उलझाया, लेकिन पेपर ठीक रहा। सर्वोद नगर की आकृति शुक्ला, खोया मंडी के आशुतोष सिंह एवं आकांक्षा सिंह चौहान भी केंद्रों पर व्यवस्था और प्रश्नपत्र अच्छा होने पर संतोष जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें