रायबरेली। जगतपुर ब्लॉक सभागार में मंगलवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। इसमें ब्लॉक की 39 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के लिए 3.50 करोड़ के प्रस्ताव को पास किया गया।
ब्लॉक प्रमुख दल बहादुर सिंह ने कहा कि बिना किसी भेदभाव के ब्लॉक की सभी ग्राम पंचायतों में चहुंमुखी विकास कराया जाएगा। सड़क, नाली, खड़ंजा के साथ ही जर्जर आंगनबाड़ी भवनों के मरम्मत का काम कराया जाएगा। प्रकाश की व्यवस्था भी जरूरी स्थलों पर कराई जाएगी।
बैठक में खंड विकास अधिकारी कामरान नेमानी ने पिछली बैठक में पास हुए प्रस्तावों और हुए कार्यों के बारे में बताया। सदन में सभी सदस्यों ने अनुमोदन किया। नए कार्यों के लिए सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों से गांव के विकास के लिए कार्य योजना ली गई। इसमें नाली, खड़ंजा, कच्चा मार्ग पुराने सरकारी भवनों के मरम्मत व बाउंड्रीवॉल आदि कार्यों के प्रस्ताव लिए गए।
मनरेगा योजना से दो करोड़ और राज्य वित्त व 15वें वित्त से डेढ़ करोड़ रुपये खर्च करने का प्रस्ताव पास किया गया। बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी अरविंद सिंह, बाल विकास परियोजना अधिकारी सत्यजीत सिंह, संजीव गुप्ता, रमेश कुमार, संजीव शर्मा, प्रधान हितेंद्र बहादुर सिंह (बिन्नो), कृष्ण कुमार, अमरेश सिंह आदि प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।