फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: रेलकोच फैक्टरी के हॉस्पिटल में बंट रही दस्त की दवा फेल

Wed, 19 Mar 2025 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। रेलकोच फैक्टरी के अस्पताल में मरीजों को दस्त होने पर दी जाने वाली दवा जांच में अधोमानक मिली है। दवा में तत्व तो सही मिले, लेकिन तय समय में दवा घुल नहीं सकी। जांच रिपोर्ट आने के बाद ड्रग इंस्पेक्टर ने अस्पताल के अधिकारियों को नोटिस देकर दवा के संबंध में पूरा ब्योरा मांगा है। साथ ही संबंधित बैच की दवा के वितरण को प्रतिबंधित कर दिया है।
विज्ञापन


पिछले दिसंबर माह में ड्रग इंस्पेक्टर शीवेंद्र प्रताप सिंह ने रेलकोच फैक्टरी में दस्त की दवा मेट्रोनिडाजॉल का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा था। मंगलवार को जांच रिपोर्ट आ गई। इसमें दवा अधोमानक घोषित की गई है। ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि दवा में तत्व तो सभी मिले, लेकिन घुलनशीलता सही नहीं मिली। प्रयोगशाला में जांच के दौरान तय समय में दवा नहीं घुली।

इसी कारण उसे अधोमानक घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि अस्पताल के अधिकारियों को पत्र भेजकर दवा के संबंध में पूरी रिपोर्ट मांगी गई है। बैच नंबर 4596012 की दवा के वितरण को प्रतिबंधित कर दिया गया है। यह दवा कोलकाता में बनाई गई है। अस्पताल से रिपोर्ट आने के बाद दवा कंपनी को पत्र भेजा जाएगा। मामले में एसीजेएम कोर्ट में मुकदमा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें