फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: बुखार के 324 रोगी आए, 28 मरीज रेफर

Mon, 07 Apr 2025 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले की 54 पीएचसी में रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला का आयोजन हुआ। मेले में 71 चिकित्सकों ने 2299 मरीजों की सेहत जांची। सबसे अधिक बुखार के 324 मरीज इलाज कराने के लिए पहुंचे। विभिन्न बीमारियों से ग्रसित 28 मरीजों को सीएचसी या जिला अस्पताल में इलाज के लिए रेफर किया गया। एनीमिया से 36 बच्चे ग्रसित मिले तो 154 शुगर रोगी भी इलाज करवाने के लिए पहुंंचे।
विज्ञापन


जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि पीएचसी ऐहार, अरखा, भोजपुर, खागीपुर सड़वा, करहिया बाजार, भूएमऊ, इकौनी, किलाबाजार, गोराबाजार, हरदोई, देलही, कूढ़ा आदि पीएचसी समेत 54 पीएचसी में शनिवार को आरोग्य मेला का आयोजन हुआ। मेला में 71 डॉक्टरों ने 2299 मरीजों को चिकित्सीय सलाह दी। बुखार के सबसे अधिक 324 मरीज आए। 28 मरीजों को रेफर किया गया। इसमें सर्जरी के 20 मरीज शामिल रहे।


जांच के बाद मरीजों को दी गईं दवाएं

डीह। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेतौरा में रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। इसमें डाॅ. डीएन चौधरी, सौरभ सिंह, किरन मिश्रा की टीम ने 54 मरीजों का इलाज किया। मेले में भगौती ने सांस लेने में परेशानी, प्रेमा देवी ने जोड़ों में दर्द व रामेश्वर ने बुखार, खांसी की परेशानी बताई। सीएचसी अधीक्षक डॉ. सत्यपाल सिंह का कहना है कि मेले के दौरान आए रोगियों के स्वास्थ्य की जांच और दवाएं दी गई हैं। जगतपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरदीटीकर में आयोजित आरोग्य मेले में 61 मरीजों ने उपचार करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें