फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: किशमिश व नमकीन के 32 पैकेट जब्त

Tue, 30 Jun 2026 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
ऊंचाहार क्षेत्र में किशमिश के पैकेट सील करतीं एफएसओ। स्रोत-विगाग
विज्ञापन
रायबरेली। खाद्य आयुक्त के निर्देश पर सोमवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीमों ने तहसीलों में अभियान चलाकर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांची। ऊंचाहार में ब्रांडेड किशमिश और नमकीन के 32 पैकेट जब्त किए गए। आठ नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे। दुकानों पर खामियां मिलने पर सुधार का नोटिस दिया गया।
विज्ञापन


सहायक खाद्य आयुक्त द्वितीय मानिक चंद्र सिंह ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी शेफाली रस्तोगी ने ऊंचाहार के जगतपुर स्थित विशाल बेकरी से राजभोग ब्रांड नमकीन का नमूना लेने के साथ ही नमकीन के शेष 10 पैकेटों को जब्त कर लिया।

सुमन कूल पॉइंट जगतपुर से लस्सी का भी एक नमूना भरा। वार्ड संख्या-चार के खत्री टोला ऊंचाहार में संचालित एक्स पैरा कैंटीन से हंशिका ड्राई फ्रूट्स ब्रांड किशमिश का नमूना लेकर 22 पैकेटों को जब्त कर लिया।
विज्ञापन


इसके अलावा खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेंद्र यादव ने डलमऊ में श्री स्वीट्स मुराई बाग से पेड़ा का नमूना भरा। इसके अलावा शंकरगंज स्थित सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकान से चावल और गेहूं का नमूना भरा। इसके अलावा टीम ने एम्स हॉस्पिटल के सामने स्थित जायसवाल मेडिकल स्टोर सिरप की गुणवत्ता जांच के लिए नमूना लिया।

ऊंचाहार रोड सलोन में एफएसओ कंचनलता तिवारी की टीम ने आलोक किराना स्टोर से साबुत हल्दी का नमूना भरा। उन्होंने बताया कि नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। अभियान को लगातार जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें