फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोश और उत्साह से लबरेज युवा व महिला कार्मिक

विज्ञापन
विज्ञापन
जोश से लबरेज युवा व महिला कार्मिक
विज्ञापन

रायबरेली। सामान से ठसाठस भरे थैले के साथ मतदान सामग्री लेकर निकल रहे युवा और महिला मतदान कार्मिकों का रविवार को उत्साह देखते ही बन रहा था। कई ऐसे हैं, जिनके पास मतदान कराने का अनुभव नहीं है।

कोई शिक्षा तो कोई विकास व अन्य विभाग से जुड़ा है। उनमें दूर-दूर तक कोई जान-पहचान नहीं है। इसके बावजूद एक-दूसरे की मदद करने के आगे आते दिखाई दिए।

कहा कि मतदान कराने में ड्यूटी पहली बार लगी है। इसलिए दिक्कत तो हो रही है, लेकिन चुनाव कैसे होता है, इसके बारे में जानकारी जरूर मिल जाएगी।

पहली बार चुनाव ड्यूटी में लगाए गए नितिन कुमार का कहना है कि कभी न कभी तो शुरुआत करनी ही थी। प्रशिक्षण में सब कुछ बता दिया गया है। अब तो मतदान को सफल बनाना है। सुनिधि, सुलेखा, विजय लक्ष्मी, अमरनाथ का कहना है यहीं तो परीक्षा की घड़ी है।
विज्ञापन


इसे सकुशल पूरा करना हम सबका नैतिक कर्तव्य है। आखिर इससे पीछे क्यों हटेंगे। मो. फैसल, दीपक कुमार का कहना है कि भले ही पहली बार चुनाव कराने जा रहे हैं, लेकिन प्रशिक्षण में सब कुछ जानकारी मिल गई है।
विज्ञापन


अब कोई समस्या नहीं है। लोकतंत्र की इस कड़ी से जुड़ना बहुत ही गर्व की बात है। आखिर देश और प्रदेश की दशा और दिशा दोनों ही इस चुनाव पर निर्भर है।

निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव कराकर अपनी क्षमता को साबित करूंगा। इसी तरह गोराबाजार में तमाम मतदान कर्मचारियों में परेशानी होने के बाद भी जोश देखने को मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें