फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र के अपहरण की शिकायत पर मचा हड़कंप, बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
डीह (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में छात्र के अपहरण की शिकायत पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। हरकत में आई पुलिस ने छात्र को बुधवार सुबह खोज निकाला। छात्र अपनी बुआ के घर पर रहकर पढ़ाई करता है।
विज्ञापन



सलोन कोतवाली क्षेत्र के उमरी गांव निवासी अंगद (12) पुत्र अनिल कुमार अपनी बुआ रामप्यारी निवासी मोहगवां थाना डीह के यहां रहकर पढ़ाई करता है। वह जूनियर हाईस्कूल रामगंज में कक्षा-10 का छात्र है।


मंगलवार को विद्यालय में छुट्टी के बाद बुआ के घर न जाकर वह अपने गांव उमरी के लिए निकल गया। छात्र के घर न पहुंचने पर बुआ के घर में हड़कंप मच गया।


अंगद की बुआ ने थाने में अपहरण की शिकायत की तो हड़कंप मच गया। आननफानन छात्र की खोजबीन के लिए टीम गठित की गई। छात्र की तलाश शुरू हुई।


रात में पुलिस ने कई जगह दबिश दी। सुबह छात्र को सूची गांव से खोज निकाला गया। पुलिस ने छात्र को उसकी बुआ और पिता के हवाले कर दिया है।


एसओ लालचंद्र सरोज ने बताया कि अंगद स्कूल से पढ़कर लौट रहा था। भाई, बहन व पिता की याद आने पर वह अपने गांव उमरी के लिए पैदल ही निकल गया। सूची के पास से छात्र को खोजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें