फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पछुआ हवाओं से ठिठुरे लोग, पारा 3.5 डिग्री लुढ़का

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। पछुआ हवा ने एक बार फिर कहर बरपा शुरू कर दिया है। पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी से ठिठुरन बढ़ गई है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन



दिन में बादलों के बीच आंख-मिचौली खेल रहे सूर्यदेव भी राहत देते नहीं दिखे। इससे ठिठुरन भी बढ़ गई। ठंड बढ़ने के बाद भी सार्वजनिक स्थानों पर लोगाें को ठंड से बचाने के लिए जिला प्रशासन ने कोई बंदोबस्त नहीं किया है।


शाम होते ही कोहरा छा गया है, इससे वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है। दिन ढलने के बाद चली हवा ने कंपकंपी छुड़ा दी। इससे लोग शाम होते ही घरों में दुबक गए।


जनवरी में पिछले कई दिनों से तेज धूप के कारण सर्दी ज्यादा परेशान नहीं कर रही थी। लेकिन इधर पहाड़ों पर फिर से शुरू हुई बर्फबारी ने एक बार फिर सर्दी बढ़ा दी है।
विज्ञापन



बुधवार को सुबह कोहरे के कारण धूप काफी देर से निकली लेकिन इसके बाद हवा के कारण बादल छाए रहे और सूर्यदेव आंख मिचौली खेलते रहे।


पहाड़ों पर बर्फबारी व पछुआ हवा के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे लोगों को ठिठुरना पड़ा। धुंध के कारण शाम होते ही वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें