फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत गई दलित महिला के साथ गैंगरेप

विज्ञापन
विज्ञापन
जगतपुर (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में एक दलित महिला के साथ गैंगरेप का मामला प्रकाश में आया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने बुधवार को तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन



पुलिस की ओर से एफआईआर न लिखने पर पीड़िता ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। केस दर्ज होने के बाद सीओ डलमऊ ने प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। सीओ का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जाएगी।


जगतपुर के एक गांव की महिला ने कोर्ट में प्रार्थनापत्र देकर बताया कि पांच जून 2018 को सुबह खेत गई थी। इसी दौरान गांव के ही तीन लोग वहां पर पहुंच गए।


उसके साथ रेप किया और कहीं बताने पर जान से मारने की धमकी दी। उस समय घटना की तहरीर थाने में दी गई थी, लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया।


सीओ विनीत सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर गांव के ही अशोक कुमार यादव, जगमोहन यादव और शिवबरन यादव के खिलाफ रेप की एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें