फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरलोड ट्रक निकलने से बाईपास पुल धंसा, आवागमन ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
जगतपुर (रायबरेली)। ब्लॉक क्षेत्र में सलोन-जगतपुर मार्ग पर पारी रजबहे में बना बाइपास पुल ओवरलोड ट्रक गुजरने से धंस गया। इससे काफी देर तक आवागमन ठप रहा है।
विज्ञापन



सिंचाई विभाग के अफसरों ने कर्मचारियाें को भेजकर बाइपास पुल की मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया है। दो घंटे बाद आवागमन बहाल हो सका।


पारी गांव के निकट से पारी रजबहे पर बना पुल तीन महीने पहले टूट गया था। रजबहे में पानी चलने की वजह से ह्यूम पाइप डालकर बाईपास बना दिया गया था।


मंगलवार को सुबह सलोन की ओर से सरिया लादकर जा रहा ट्रक बाईपास पुल पर धंस गया। इस दौरान करीब दो घंटे तक आवागमन ठप रहा।


सिंचाई विभाग खंड दक्षिणी के सहायक अभियंता संजय गुप्ता ने बताया कि मरम्मत कराकर आवागमन बहाल करा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें