फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय टीम पहुंची, दस्तावेज जुटाने में जुटी

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय टीम ने की विकास कार्यों की पड़ताल
विज्ञापन

रायबरेली। ग्राम्य विकास विभाग से संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जमीनी हकीकत देखने के लिए दो सदस्यीय नेशनल लेवल मॉनीटरों की टीम सोमवार को यहां पहुंच गई। पहले दिन टीम के सदस्यों ने सीडीओ व अन्य अफसरों के साथ बैठक कर जिले में संचालित ग्राम्य विकास की योजनाओं की समीक्षा की। साधन सहकारी समितियों के चुनाव के बाद आगामी 31 जनवरी से टीम गांवों में पहुंचकर विकास कार्यों को देखेगी।
विज्ञापन

ग्राम्य विकास विभाग के कार्यों को देखने के लिए रंजीत कुमार सिंह व जेपी पांडेय की तृतीय कॉमन रिव्यू मिशन की टीम सोमवार को यहां पहुंची। टीम ने सीडीओ दफ्तर में मनरेगा, एनआरएलएम, प्रधानमंत्री ग्राम आवास योजना समेत ग्राम्य विकास विभाग से संचालित योजनाओें की पड़ताल की। मंगलवार को भी टीम जिले स्तर पर ही बैठक करके योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट एकत्र करने के बाद 31 जनवरी से पांच फरवरी तक गांवों में जाकर कार्यों का भौतिक सत्यापन करेगी। बैठक में सीडीओ राकेश कुमार, पीडी इंद्रसेन सिंह, पीके सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें