हादसों में दो युवकों की मौत
इंहौंना/महराजगंज (रायबरेली)। रायबरेली के महराजगंज कोतवाली क्षेत्र और अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत हो गई।
शिवरतनगंज थाना क्षेत्र केतिवारीपुर मजरे टेढ़ई निवासी एक युवक की उस समय मौत हो गई जब वह हैदरगढ़ से मजदूरी कर साइकिल से घर वापस आ रहा था। डीसीएम ने टक्कर के बाद उसे मेडिकल कॉलेज भेजा गया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गांव निवासी सहजराम यादव (30) मजदूरी कर अपना परिवार पालता था। शनिवार को भी सुबह रोज की तरह वह दिहाड़ी मजदूरी के लिए हैदरगढ़ गया था। देर शाम को वह वापस घर आ रहा था, कि राष्ट्रीय राजमार्ग तेज रफ्तार डीसीएम ने उसे रौंद दिया।
वहीं महराजगंज कोतवाली क्षेत्र में शनिवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। कोतवाली क्षेत्र के पहरावां गांव निवासी कन्हैयालाल (19) लुधियाना में रहकर सब्जी बेचने का काम करता था। तीन दिन पहले वह घर आया था। शनिवार सुबह बहनोई लालता की बाइक लेकर बहन ममता के घर बसंतपुर थाना शिवगढ़ गया था। वहां देर शाम वह घर वापस आ रहा था। रास्ते में कुबना पुल के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। रविवार सुबह कन्हैयालाल का शव पड़ा मिला। उसके चेहरे व सिर पर चोट लगी थी। मृतक के बड़े भाई रामसुंदर ने कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाल राकेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शव को पीएम के लिए भेजा गया है।
छत से गिरे आईटीआई कर्मी की मौत, कोहराम
रोहनिया (रायबरेली)। ऊंचाहार थाना क्षेत्र में रविवार को आईटीआई कर्मी छत से नीचे गिर गया। परिवारीजन उसे सीएचसी ले गए, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ऊंचाहार कस्बे के नफीस अहमद (55) पुत्र रफीक अहमद आईटीआई रायबरेली में नौकरी करता था। सुबह वह अपने घर की छत पर लकड़ी रखने के लिए चढ़ा था। बताते हैं कि अचानक उसका पैर फि सला और वह छत से जमीन पर आ गिरा। आनन-फानन परिवारीजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो। कोतवाल धनंजय सिंह ने बताया आईटीआई कर्मी की छत से गिरकर मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।