फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंभीर हालत में आई प्रसूता को लौटाया, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गंभीर हालत में आई प्रसूता को लौटाया, मौत
विज्ञापन

ऊंचाहार। सीएचसी मेें तैनात डॉक्टरों व अन्य स्टाफ की मनमानी के कारण प्रसूता ने दम तोड़ दिया। दर्द बढ़ने के बाद प्रसूता को शनिवार को ही सीएचसी लाया गया था, लेकिन चिकित्सकों ने उसे घर भेज दिया था। परिवारीजनों का आरोप है कि इलाज में लापरवाही बरतने के कारण ही उसकी मौत हो गई। उसे दोबारा सीएचसी लाया गया तो उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के चंदेलन का ताल मजरे अरखा गांव निवासी कैलाश बाबू की पत्नी वन देवी को प्रसव पीड़ा होने पर शनिवार सुबह सीएचसी लाया गया था। उस समय महिला चिकित्सक ने उसे देखने के बाद कहा कि अभी प्रसव में समय है। दर्द की दवा करने के बाद प्रसूता को घर भेज दिया था। शनिवार शाम को उसे फिर दर्द होने लगा तो परिवारीजन उसको लेकर एक निजी चिकित्सक के पास गए। चिकित्सक ने उसका इलाज शुरू किया, लेकिन उसे आराम नहीं मिला तो गंभीर हालत में सीएचसी लाया गया। सीएचसी पहुंचने के बाद प्रसूता को मृत घोषित कर दिया गया। परिवारीजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया। कहा कि सुबह ही भर्ती कर लिया गया होता तो उसकी मौत नहीं होती। उन्होंने उच्च अधिकारियों से शिकायत की बात कही। वहीं सीएचसी अधीक्षक डॉ. आरबी यादव ने बताया कि प्रसूता को मृत अवस्था में सीएचसी लाया गया था। इलाज में कोई लापरवाही नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें