फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन के नीचे बन रहा

विज्ञापन
विज्ञापन
एचटी लाइन के नीचे हो रहा भवन निर्माण रोकवाया
विज्ञापन

रायबरेली। गदागंज थाना क्षेत्र में बिना अनुमति के हाईटेंशन बिजली लाइन के नीचे भवन का निर्माण किया जा रहा है। इसकी जानकारी होने पर अवर अभियंता ने निर्माण कार्य को तत्काल प्रभाव से रोकवा दिया है। गदागंज थाना क्षेत्र गोड़ा बन्ना गांव निवासी राजकुमार गांव के बाहर हाईटेंशन लाइन के नीचे निर्माण करा रहा था। इसकी जानकारी होने पर गदागंज विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता राजीव यादव मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य रोकवा दिया। अभियंता ने बताया कि मानक को दर किनार कर भवन का निर्माण कराया जा रहा है। तत्काल प्रभाव से काम रोकवा दिया गया है। यदि बिना अनुमति के निर्माण कराया गया तो मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन


बकाये पर 13 कनेक्शन काटे, हंगामा
रायबरेली। गदागंज के अवर अभियंता राजीव यादव की अगुवाई में बृहस्पतिवार को बकायेदारों के खिलाफ अभियान चलाया गया। गदागंज कस्बे में 10 बड़े बकायेदारों के कनेक्शन काट दिए। कनेक्शन काटे जाने से खफा उपभोक्ताओं से कहासुनी भी हुई। अवर अभियंता ने बताया कि कई बार चेतावनी के बाद भी उपभोक्ता बिजली का बिल नहीं जमा कर रहे हैं। एक लाख 40 हजार रुपये बकाये पर 10 लोगों के कनेक्शन काटे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें