फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में चार साल की बच्ची की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में चार साल की बच्ची की मौत
विज्ञापन

रायबरेली। डलमऊ तहसील क्षेत्र के बिनोवापुरी गांव की रहने वाली चार साल की बच्ची की गुरुवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका लखनऊ के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। परिवारीजनों का कहना है कि डेंगू के चलते बच्चे की मौत हुई है। सीएमओ डॉ. डीके सिंह का कहना है कि बच्ची की मौत की जानकारी नहीं है। स्वास्थ्य टीम भेजकर इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

बिनोवापुरी गांव निवासी हनुमान की चार वर्षीय बेटी ज्योति को कई दिन से बुखार आ रहा था। शहर में प्राइवेट इलाज कराया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। इस पर उसे परिवारीजन लेकर लखनऊ के एक निजी अस्पताल पहुंचे, जहां उसका कई दिन से इलाज चल रहा था। गुरुवार को ज्योति की मौत हो गई। पिता का कहना है कि डॉक्टरों ने बेटी को डेंगू से बीमार होने की बात कही थी। डलमऊ सीएचसी अधीक्षक डॉ. विनोद सिंह चौहान का कहना है कि बच्ची की मौत के मामले की जानकारी हुई है। बिनोवापुरी गांव जगतपुर सीएचसी के अंतर्गत आता है। जांच के बाद पता चलेगा कि बच्ची की मौत डेंगू से हुई है या फिर इसकी और कोई वजह रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें