फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: 30 लाख के कंबलों से दूर होगी 6000 जरूरतमंदों की सर्दी

Sat, 27 Dec 2025 01:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में जरूरतमंदों को ठंड से बचाने की कवायद शुरू हो गई है। शासन से 30 लाख रुपये मिलने के बाद कंबलों की खरीदने के प्रयास हो रहे हैं। इस बार भी छह हजार से अधिक कंबल खरीदे जाएंगे। सभी तहसीलों में जरूरतमंदों को खोजकर कंबलों का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक इस बार कड़ाके की सर्दी का अनुमान है। इसे देखते हुए शासन की ओर से गरीबों के लिए कंबल और अलाव के लिए बजट जारी हो गया है। इसकी टेंडर की प्रक्रिया भी प्रशासन स्तर से शुरू हो गई है। खरीदारी होने के बाद ये कंबल गरीबों को गर्मी देंगे। इसके साथ ही अलाव की आंच से गरीबों की ठिठुरन दूर करने की भी व्यवस्था की जाएगी। जिले में छह तहसीलों के लिए कंबल के लिए 30 लाख रुपये का बजट जारी हुआ है। अलाव के लिए तीन लाख रुपये आवंटित किए गए हैं।
प्रशासन की ओर से छह तहसीलों सदर, ऊंचाहार, लालगंज, महराजगंज, सलोन और डलमऊ तहसीलों के गरीबों में बांटा जाएगा। पिछले साल जिला प्रशासन ने 6666 कंबलों की खरीद की थी। इस बार भी बजट मिलने के बाद खरीद की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

एडीएम वित्त एवं राजस्व अमृता सिंह का कहना है कि बजट मिलने के बाद कंबल खरीदने की प्रक्रिया शुरू की गई है। जल्द ही जरूरतमंदों में वितरण होगा। सभी रैन बसेरों में भी सारे बंदोबस्त कराए गए हैं, जिससे आम लोगों को ठंड से बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें