फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे चरण में 2882 पदों के लिए नामांकन आज

Fri, 20 Nov 2015 10:57 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 989 ग्राम प्रधान व 12,429 ग्राम पंचायत सदस्य पदों का चुनाव चार चरणों में होगा। पहले चरण की नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद शुक्रवार को चुनाव चिन्हों के वितरण का काम पूरा हो गया।
विज्ञापन


दूसरे चरण में नामांकन होने के बाद 21 नवंबर से परचों की जांच शुरू होगी। इसी के साथ राही, अमावां, छतोह व डीह ब्लॉकों में तीसरे चरण के चुनाव के लिए 21 नवंबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी।

तीसरे चरण का मतदान 5 दिसंबर को होगा। सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर नामांकन प्रक्रिया को पूरा कराया जाएगा। सभी आरओ और एआरओ को तय समय में नामांकन प्रक्रिया पूरी करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन


1155 प्रत्याशियों ने भरे परचे ः लालगंज (ब्यूरो)। ग्राम पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में होने वाले प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 1155 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा किया।

नामांकन पत्र जमा करने में प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में जोश दिखा। नामांकन के दौरान चुनाव अचार संहिता का उल्लंघन भी किया गया।

दूसरे चरण में होने वाले प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन के दूसरे दिन शुक्रवार को प्रधान पद के लिए 205 प्रत्याशियों और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 521 दावेदारों ने नामांकन पत्र जमा किए।

बीडीओ कपिल कुमार ने बताया कि नामांकन के अंतिम दिन तक प्रधान पद के लिए 458 और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 697 प्रत्याशियों ने अपनी दावेदारी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें