फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के अयोग्य घोषित हो सकते 28 ग्राम प्रधान

Thu, 25 Jun 2015 11:47 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शिवगढ़ ब्लॉक क्षेत्र में एमडीएम का अनाज डकारने वाले 28 ग्राम प्रधानों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रभारी बीएसए ने इस संबंध में डीपीआरओ को पत्र भेजकर अनाज वापस न करने वाले प्रधानों को पंचायत चुनाव के लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र न दिए जाने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन


परिषदीय स्कूलों में एमडीएम बनवाने के लिए प्रधानों को हर महीने गेहूं व चावल उपलब्ध कराया जाता है। इसके अलावा कन्वर्जन कॉस्ट भी स्कूलों को भेजी जाती है।

तमाम प्रयासों के बाद भी प्रधान स्कूलों में एमडीएम बनवाने में मनमानी कर रहे हैं। राज्य परियोजना के निर्देश पर पिछले पांच साल में ग्राम पंचायतों को एमडीएम बनवाने के लिए दिए गए अनाज की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन


 शिवगढ़ ब्लॉक की ग्राम पंचायतों को एमडीएम के लिए दिए गए अनाज की जांच पूरी हो गई है। क्षेत्र की 28 ग्राम पंचायतों ने 832 क्विंटल अनाज डकार लिया है।

 अनाज रिसीव करने के बाद भी स्कूलों को एमडीएम बनवाने के लिए अनाज नहीं दिया। जांच में मामला पकड़ में आने के बाद प्रधानों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

इस संबंध में बैंती, दहिगवां, सीवन, बेड़ारू, बूढन, ओसाह, पड़रिया, बरियारपुर, गुमावां, रीवां, सराय छत्रधारी, शिवगढ़ सहित 28 ग्राम पंचायतों के प्रधानों के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीपीआरओ को पत्र भेजा गया है।

 जिला समन्वयक एमडीएम अभिनव श्रीवास्तव ने बताया कि डीपीआरओ से अनाज वापस कराने का अनुरोध किया गया है। ऐसा न करने पर प्रधानों को चुनाव के लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र न दिए जाने का अनुरोध किया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें